पर्यावरण संरक्षण में योगदान देकर गदगद हुए अर्जुन

मुंबई, 5 सितम्बर (आईएएनएस)। फिल्म ‘गुंडे’ के अभिनेता अर्जुन कपूर का मानना है कि करियर की बुलंदियों पर पहुंचने के बाद कलाकारों को चाहिए कि वह समाज को कुछ वापस दें। अर्जुन पर्यावरण संरक्षण में योगदान दे पाने के लिए काफी खुश हैं।

प्रकृति के लिए वर्ल्ड वाइड फंड (डब्लूडब्लूएफ) के अर्जुन ब्रांड एंबेसडर हैं उन्होंने आईएएनएस को बताया, “डब्लूडब्लूएफ ने वर्षो से बहुत से काम किया है। मुझे लगता है कि इस तरह के संगठन के साथ सहयोग सही होगा क्योंकि वह जो कहते हैं उसका मूल्य है। बड़ी तस्वीर कारण है, मैं नहीं।”

उन्होंने कहा, “मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि सभी कलाकारों में से मुझे चुना गया। मैं बहुत खुश हूं क्योंकि हमें ऊंचाइयों तक पहुंचने के बाद कुछ वापस देना चाहिए। “

अर्जुन कपूर (30) का मानना है कि इस तरह के काम में सभी को योगदान देना चाहिए।

उन्होंने कहा, “कम पैसे खर्च और छोटे-छोटे रूपों में भी डब्लूडब्लूएफ का हिस्सा बन सकते हैं। अगर आप दांत साफ करते हुए नल बंद रखें और घर से निकलने से पहले बिजली बंद कर दें। तो आप डब्लूडब्लूएफ का हिस्सा बन सकते हैं।”

अर्जुन अगली बार फिल्म ‘की एंड का’ में नजर आएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493