निशानेबाजी : राष्ट्रीय चैम्पियनशिप के पहले दिन छाए मानवजीत, श्रेयसी

नई दिल्ली, 15 नवंबर (आईएएनएस)। पूर्व विश्व विजेता मानवजीत सिंह संधू और राष्ट्रमंडल खेलों की रजत पदक विजेता श्रेयसी सिंह बुधवार को 61वीं राष्ट्रीय निशानेबाजी चैम्पियनशिप के पहले दिन क्रमश: पुरुष एवं महिलाओं की ट्रैप स्पर्धा में पहले स्थान पर रहे।

मानवजीत ने दो राउंड की समाप्ति के बाद 50 में से 49 का स्कोर किया और जूनियर अमन अली इलाही पर बढ़त ले ली, हालांकि अमन का स्कोर भी मानवजीत के बराबर का था।

बिहार की श्रेयसी ने पहले राउंड के बाद 25 अंकों का स्कोर किया। वहीं दूसरे स्थान पर रहने वाली आर्मी की शिखा भादुड़ी ने 22 अंकों के स्कोर के साथ दूसरा स्थान हासिल किया।

पंजाब की राजेश्वरी कुमारी को 21 अंकों के साथ तीसरा स्थान मिला।

ट्रैप स्पर्धा का फाइनल गुरुवार को खेला जाएगा।

पुरुषों की ट्रैप स्पर्धा में 207 निशानेबाजों ने हिस्सा लिया जबकि महिलाओं की स्पर्धा में 43 निशानेबाज उतरीं।

जूनियर पुरुष ट्रैप स्पर्धा में अमन अली इलाही पहले स्थान पर रहे। दूसरे स्थान पर दिल्ली के युवराज महाजन 49 अंको के स्कोर के साथ रहे। तीसरे स्थान पर राजस्थान के अमन रहे। उन्होंने 46 अंकों का स्कोर किया।

जूनियर महिला ट्रैप स्पर्धा में तमिलनाडु की निवेथा.एन और उन्हीं के राज्य की असिला फिरोज खिलजी दोनों संयुक्त रूप से पहले स्थान पर रहीं। दोनों ने 21वां स्थान हासिल किया।

मध्य प्रदेश की सोवाइबा बुखारी और महाराष्ट्र की शरायू दल्वी ने संयुक्त रूप से 21 का स्कोर किया। यह दोनों क्रमश: तीसरे और चौथे स्थान पर रहीं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493