निशानेबाजी : संजीव ने विश्व कप में जीता रजत

बाकू (अजरबैजान), 28 जून (आईएएनएस)। रियो ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई कर चुके निशानेबाज संजीव राजपूत ने यहां जारी आईएसएसएफ विश्व कप में मंगलवार को पुरुषों की 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन स्पर्धा में रजत पदक हासिल किया।

दो बार ओलम्पिक खेल चुके संजीव ने रियो ओलम्पिक से पहले आयोजित अंतिम विश्व कप फाइनल में 456.9 अंक जुटाए। रियो ओलम्पिक पांच अगस्त से खेला जाना है।

क्रोएशिया के पीटर गोर्सा ने 457.5 अंकों के साथ स्वर्ण जीता जबकि कोरिया के हियोनजुन किम ने कांस्य पदक हासिल किया।

35 साल के संजीव ने क्वालीफाईंग में सातवां स्थान हासिल किया था। नीलिंग, प्रोन और स्टैंडिंग पोजीशन में संजीव ने कुल 1167 अंक हासिल किए थे।

लंदन ओलम्पिक में कांस्य पदक जीतने वाले गगन नारंग ने निराश किया। गगन ने 1161 अंकों के साथ क्वालीफाईंग में 23वां स्थान हासिल किया था।

इसी तरह एक अन्य भारतीय चैन सिंह ने भी निराश किया और 1159 अंकों के साथ निराशाजनक तौर पर 32वें स्थान पर रहे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493