चेन्नई, 1 मार्च (आईएएनएस)। कार कंपनियों निसान मोटर इंडिया और फोर्ड इंडिया ने बुधवार को कहा कि पिछले महीने उनकी बिक्री में तेजी आई है।
चेन्नई, 1 मार्च (आईएएनएस)। कार कंपनियों निसान मोटर इंडिया और फोर्ड इंडिया ने बुधवार को कहा कि पिछले महीने उनकी बिक्री में तेजी आई है।
निसान मोटर्स इंडिया ने एक बयान में कहा कि उसने फरवरी में घरेलू बाजार में कुल 4,807 वाहन बेचे, जबकि पिछले साल इसी महीने में कुल 3,850 वाहनों की बिक्री हुई थी।
निसान मोटर्स इंडिया के प्रबंध निदेशक अरुण मल्होत्रा ने बताया, “फरवरी में हमारी बिक्री के मजबूत प्रदर्शन ने चालू वित्त वर्ष में देश की सबसे तेजी से बढ़ते कार ब्रांड के स्थान को बरकरार रखा है।”
वहीं, फोर्ड इंडिया ने बताया कि उसने पिछले महीने कुल 24,026 वाहनों की बिक्री की, जबकि साल 2016 की फरवरी में उसने कुल 17,306 वाहन बेचे थे।
फोर्ड इंडिया के कार्यकारी निदेशक (मार्केटिंग, सेल्स एंड सर्विस) अनुराग मेहरोत्रा ने एक बयान में कहा, “नोटबंदी के असर से उबरने के बाद उद्योग में तेजी आई है। फोर्ड लगातार उद्योग से ज्यादा तेजी से बढ़ रहा है, जो हमारी त्रिआयामी नीति की गवाही देता है। यह उत्पादोन्मुख परिवर्तन, सर्विस की लागत के मिथक को खत्म करना तथा डीलरशिप अनुभव को बढ़ाने से जुड़ा है।”
dharmpath.com dharmpath