इस बारे में पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंर्पक अधिकारी सी.पी. चौहान ने बताया, “रेल प्रशासन ने यात्री की जनता की सुविधा के लिए सिकंदराबाद-रक्सौल-सिकंदराबाद के बीच एक जोड़ी होली विशेष गाड़ी चलाने का निर्णय लिया है। यह गाड़ी सिकंदराबाद से सात मार्च मंगलवार को तथा रक्सौल से 10 मार्च दिन शुक्रवार को चलाई जाएगी।”
उन्होंने कहा कि 7091 सिकंदराबाद-रक्सौल होली विशेष गाड़ी सिकंदराबाद से 21.40 बजे प्रस्थान कर काजीपेट, रामागुंडम, मनचेरियल, बल्लारशाह, सेवाग्राम, नागपुर, बेतूल, इटारसी, पिपरिया, जबलपुर, कटनी, सतना, तीसरे दिन इलाहाबाद, ज्ञानपुर रोड, वाराणसी, मुगलसराय, बक्सर, आरा, दानापुर, पटना, बख्तियारपुर, मोकामा, बरौनी, समस्तीपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी तथा बैरगनिया स्टेशनों पर रुकते हुए रक्सौल 18.15 बजे पहुंचेगी।
वहीं 7092 रक्सौल-सिकंदराबाद होली विशेष गाड़ी रक्सौल से 12.45 बजे प्रस्थान कर बैरगनिया, सीतामढ़ी, दरभंगा, समस्तीपुर, बरौनी, मोकामा, बख्तियारपुर, पटना, दानापुर, आरा, बक्सर, दूसरे दिन मुगलसराय, वाराणसी, ज्ञानपुर रोड, इलाहाबाद, सतना, कटनी, जबलपुर, पिपरिया, इटारसी, बेतुल, नागपुर, सेवाग्राम, बल्लारशाह, तीसरे दिन मनचेरियल, रामागुंडम तथा काजीपेट स्टेशनों पर रूकते हुए सिकंदराबाद 6.55 बजे पहुंचेगी।
dharmpath.com dharmpath