निशिकांत कामत की अगली फिल्म होगी रोमांस से भरपूर

मुंबई, 20 जुलाई (आईएएनएस)। फिल्मकार निशिकांत कामत का कहना है कि उनकी अगली रोमांटिक होगी।

निशिकांत की फिल्म ‘मदारी’ इस शुक्रवार को रिलीज हो रही है। यह फिल्म आम आदमी के जीवन पर आधारित है।

निशिकांत कामत ने बताया, “मेरी अगली फिल्म रोमांटिक होगी। मैं स्वयं में बदलाव लाना चाहता हूं, इसलिए मैं छह महीनों का अंतराल ले रहा हूं। पिछले कुछ सालों से मैंने रविवार तक की छुट्टी नहीं ली है। मैं इस ब्रेक के बाद रोमांटिक फिल्मों से शुरुआत करूंगा।”

‘मुंबई मेरी जान’, ‘दृश्यम’, ‘डोम्बीवली फास्ट’ और ‘फॉर्स’ जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके निशिकांत कामत ने बताया कि वह दुर्भाग्य से महिलाओं पर आधारित फिल्में नहीं बना पाए हैं।

यह पूछे जाने पर कि उनकी सभी फिल्में पुरुषों पर केंद्रित क्यों होती है? उन्होंने कहा, “थिएटर के दिनों में, मैंने महिला केंद्रित विषयों पर काम किया है । मैं भविष्य में जरूर महिला प्रधान फिल्म बनाऊंगा।”

उन्होंने कहा, “शायद मुझे अच्छी स्क्रिप्ट नहीं मिली। ‘दृश्यम’ में तब्बू के साथ काम करना सम्मान की बात है।”

फिल्म ‘मदारी’ में इरफान खान मुख्य भूमिका में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493