‘मिर्जिया’ में मेरा किरदार भी अहम : सैयामी खेर

मुंबई, 20 जुलाई (आईएएनएस)। राकेश ओमप्रकाश मेहरा की फिल्म ‘मिर्जिया’ से अपने करियर की शुरुआत कर रहीं अभिनेत्री सैयामी खेर ने बताया कि उन्हें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि फिल्म में अभिनेता अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन का शुरुआत से ही बढ़-चढ़कर प्रचार हो रहा है।

इस बारे में पूछे जाने पर सैयामी ने आईएएनएस से कहा, “उन्होंने मुझसे आठ महीने पहले फिल्म के लिए हामी भरी। उनकी यात्रा मेरी यात्रा से बहुत-अलग है।”

सैयामी ने कहा, “फिल्म से अनिल कपूर के बेटे को लांच किया जा रहा है, जो चर्चा का विषय है। यह कहना कि फिल्म में मुझे दरकिनार किया गया है। यह सही नहीं है। क्योंकि प्रेम कहानी में किसी भी प्रेमी को दरकिनार नहीं किया जा सकता।”

मेहरा द्वारा निर्देशन यह फिल्म मिर्जिया-साहिबा की कहानी से प्रेरित है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493