निश्चित समय में हो जन समस्याओं का निस्तारण : शिवपाल

लखनऊ , 8 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तर देश के लोक निर्माण एवं सिंचाई मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि प्रदेश की जनता की समस्या ही प्रदेश सरकार की उच्च प्राथमिकता है तथा उनकी समस्याओं का समाधान ही प्रदेश सरकार का उद्देश्य है।

शिवपाल यादव बुधवार को प्रदेश के विभिन्न जिलों से आई हुई जनता की समस्याओं को सुन रहे थे।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि प्रदेश की गरीब जनता की परेशानियों को देखते हुए उनके प्रार्थना पत्रों पर अविलम्ब-निर्णय लेकर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा एक निश्चित समय सीमा के अन्दर उनकी समस्याओं का समाधान करें।

शिवपाल यादव ने कहा कि प्रत्येक दिन एक निश्चित समय पर कार्यालय में बैठकर जनता की समस्याओं को सुनकर सम्बंधित अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश दें। अधिक से अधिक प्रदेश की जनता का भला हो तथा अपनी परेशानियों के लिये इधर-उधर भटकना न पड़े यही प्रदेश सरकार का लक्ष्य है।

यादव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि उप्र सरकार चाहती है कि सभी प्रदेशवासियों को साफ -सुथरी, पारदर्शी एवं न्यायपूर्ण व्यवस्था उपलब्ध हो इसके लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।

उन्होंने कहा कि गांव, गरीब और किसानों के विकास के लिए प्रदेश सरकार लगातार प्रयासरत है और उन्हें लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से कई लाभकारी योजनायें चलाई जा रही है।

यादव ने कहा कि प्रदेश के विकास के लिये आप सभी का सहयोग आपेक्षित है। उन्होंने कहा कि बिना आप सभी के सहयोग से हम प्रदेश को विकास के रास्ते पर नहीं ले जा सकते।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493