नीता का आईओसी की सदस्य बनने पर गर्व है : प्रियंका

मुंबई, 5 अगस्त (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का कहना है कि उन्हें रिलायंस फाउंडेशन की अध्यक्ष नीता अंबानी का अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) का सदस्य चुने जाने पर गर्व महसूस हो रहा है।

नीता आईओसी में शामिल होने वाली पहली भारतीय महिला सदस्य हैं।

प्रियंका ने गुरुवार को ट्विटर पर इसकी खुशी जताते हुए लिखा, “आप पर बहुत गर्व है नीता। आईओसी की पहली भारतीय महिला सदस्य। भारतीय खेल जगत को आप जैसे समर्थकों की जरूरत है। महिला शक्ति।”

आईओसी ने गुरुवार को अपनी घोषणा में कहा था कि भारत की तरफ से इकलौती व्यक्तिगत सदस्य नीता 70 साल की उम्र तक आईओसी की सदस्य रहेंगी।

नीता को जून 2016 में आईओसी के कार्यकारी बोर्ड ने नामांकित किया था। ओलम्पिक खेलों के शुरू होने से ठीक एक दिन पहले गुरुवार को रियो डी जेनेरियो में हुए आईओसी के 129वें सत्र में उन्हें सदस्य के तौर पर चुना गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493