ब्राजील में पूर्व परमाणु कंपनी प्रमुख को जेल

रियो डी जनेरियो, 5 अगस्त (आईएएनएस)। ब्राजील की अदालत ने परमाणु कंपनी इलेक्ट्रोन्यूक्लियर के पूर्व प्रमुख को भ्रष्टाचार के मामले में दोषी ठहराते हुए 43 साल कैद की सजा सुनाई है।

सिन्हुआ के मुताबिक, पेट्रोब्रास भ्रष्टाचार मामले की जांच में पकड़े गए ऑथन लुइज पिन्हेरो डा सिल्वा को गुरुवार को यह सजा सुनाई गई।

पिन्हेरो डा सिल्वा को भ्रष्टाचार और मनी लांड्रिंग के मामले में अन्य 12 के साथ दोषी ठहराया गया है। इसमें उनकी बेटी एना क्रिस्टिना डा सिल्वा टोनियोलो भी हैं, जिसे 14 साल 10 महीने की सजा सुनाई गई है।

पिन्हेरो डा सिल्वा को इलेक्ट्रोन्यूक्लियर और निर्माण कंपनियों एंड्रेड गुटीरेज और एंजेविच के बीच ठेकों के लिए रिश्वत की व्यवस्था का दोषी पाया गया है।

यह ठेका रियो डी जनेरियो में एंग्रा 3 परमाणु बिजली संयंत्र के निर्माण के लिए था।

इस संबंध में जांच में एंग्रा 3 के निर्माण में दिए गए ठेकों में कई अनियमितताएं पाई गई हैं। इसमें निविदा प्रक्रिया में धोखाधड़ी, सरकारी अधिकारियों को रिश्वत देना और ठेके देने में पक्षपात करना शामिल है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493