रियो ओलम्पिक के रंग से सराबोर दिखेंगे 12 देशों के स्मारक

रियो डी जेनेरियो, 5 अगस्त (आईएएनएस)। पेरिस के होटल दे विले, ब्राजील के क्राइस्ट द रिडीमर और टोक्यो के ओलम्पिक स्टेडियम सहित विश्व के 12 देशों के स्मारक मेजबान शहर रियो डी जेनेरियो में आयोजित होने वाले ओलम्पिक खेलों के उद्धघाटन समारोह की पूर्व संध्या पर हरे और पीले रंग में रंगे नजर आए।

ब्राजील का राष्ट्रध्वज में भी हरा और पीला रंग है और इसके केंद्र में नीले रंग का प्रयोग हुआ है।

इस पहल को ब्राजील सरकार की ओर से ओलम्पिक खेलों के उद्धघाटन समारोह के आगाज की शुरुआत के लिए दर्शाया गया है।

ब्राजील के विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि ओलम्पिक खेलों के उद्धघाटन समारोह का आयोजन ब्राजीलियाई समयनुसार शुक्रवार रात आठ बजे और भारतीय समयनुसार शनिवार सुबह चार बजे होगा।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, इस पहल में हिस्सा लेने वाले शहरों में एथेंस, ब्यूनस आयर्स, मेड्रिड, मेक्सिको सिटी, लीमा, पेरिस, अटलांटा, दोहा, जोहांसबर्ग, बीजिंग, सिडनी और टोक्यो शामिल हैं।

इन सभी शहरों के करीब एक ऐतिहासिक स्मारक स्थल ब्राजीलियाई राष्ट्रध्वज के रंगों से जगमगाते नजर आए।

ब्राजील में सबकी नजर क्राइस्ट द रिडीमर पर थी, जो रियो डी जेनेरियो के कोरकोवाडो पर्वत पर स्थित है और दुनिया के सात अजूबों में से एक है। यह ब्राजीलियाई समयनुसार शाम छह बजे हरे और नीले रंग से जगमगाता नजर आया।

शीतकालीन ओलम्पिक खेल-2020 के मेजबान शहर टोक्यो ने अपने 634 मीटर लंबे टॉवर पर रियो ओलम्पिक-2016 के अंत तक इस जगमगाहट को बनाए रखने का फैसला किया है।

इस पहल में एथेंस का ‘पनाथेनाइक स्टेडिम’, ब्यूनस आयर्स का ‘मोन्यूमेंट टु द स्पेनियार्ड’ और ‘गालीलियो गालिलेई प्लेनटारियम’, मेक्सिको सिटी का ‘एंजल स्टेडियम’, ‘ओलम्पिक स्टेडियम’ और ‘मुसेओ सोमाया’, दोहा का ‘एस्पिरे टॉवर’, जोहान्सबर्ग का ‘नेल्सन मंडेला ब्रिज’, पेरिस का ‘नेशनल स्टेडियम इन लीमा’, ‘होटल दे विले’ तथा टोक्यो का ‘सिडनी ओपेरा हाउस’ और जापान की सबसे बड़ी इमारत शामिल है।

रियो ओलम्पिक-2016 में अगर कोई जापानी एथलीट स्वर्ण पदक जीतेगा, तो उस दौरान इस टॉवर को लाल और सफेद रंग में जगमगाते देखा जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493