नीति मोहन व सुगंधा मिश्रा में बहनों जैसा प्यार

मुंबई, 27 जनवरी (आईएएनएस)। टेलीविजन शो ‘द वॉयस इंडिया सीजन 2’ में नजर आ रहीं गायिका नीति मोहन और कॉमेडियन सुगंधा मिश्रा के बीच करीबी रिश्ता गहराता जा रहा है। दोनों एक-दूसरे को मेकअप तक के सुझाव दे रही हैं।

शो की मेजबानी कर रहीं सुगंधा ने बताया, “नीति और मेरा अनोखा रिश्ता है, लगभग बहनों जैसा। अगर मैं सही नहीं लगती तो नीति मुझे ईमानदारी से बताती है। वह मुझे अच्छा दिखने के सुझाव भी देती है, जैसे कि मैं गाढ़े रंग की लिपस्टिक या मस्कारा लगाऊं।”

उन्होंने कहा, “यह पूछना रोज की आदत बन गई है कि मैं अच्छी दिख रही हूं या नहीं। यहां तक की ब्रेक के बीच भी हम एक-दूसरे की इस बात पर ध्यान रखते हैं कि हम अच्छे दिख रहे हैं या नहीं।”

शो में नीति, बेनी दयाल, शान और सलीम मर्चेंट के साथ कोच के रूप में नजर आ रही हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493