चेन्नई, 27 जनवरी (आईएएनएस)। फिल्मकार मणिरत्नम की आगामी तमिल रोमांटिक ‘काटरु वेलियिदई’ के निर्माताओं ने शुक्रवार को बताया कि फिल्म दुनियाभर में सात अप्रैल को रिलीज होगी।
इस संबंध में जारी आधिकारिक बयान में कहा गया है कि कार्थी और अदिति राव हैदरी अभिनीत फिल्म सात अप्रैल को रिलीज होगी।
फिल्म बर्फ से ढकी कश्मीर की पृष्ठभूमि पर बनी है। इसकी शूटिंग ऊटी और हैदराबाद के कुछ स्थानों पर हुई है।
‘काटरु वेलियिदई’ की पहली झलकी गुरुवार को जारी हुई। इसके तेलुगू संस्करण का शीर्षक ‘चेलिया’ है।
फिल्म में कार्थी पायलट की भूमिका में हैं, जबकि अदिति एक चिकित्सक के किरदार में हैं।
इसमें श्रद्धा श्रीनाथ, आरजे बालाजी और दिल्ली गणेश जैसे सितारे प्रमुख भूमिका में हैं। इसमें संगीत ए.आर. रहमान ने दिया है।
इसका पहला गीत दो फरवरी को जारी होगा।
dharmpath.com dharmpath