नीतीश और लालू ने सुषमा के जल्द स्वस्थ होने की कामना की

पटना, 17 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद ने केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। सुषमा स्वराज की किडनी फेल हो गई है। उनका डायलिसिस किया जा रहा है। उनकी किडनी बदली जाएगी, अभी डोनर तलाशा जा रहा है।

अपनी ‘निश्चय यात्रा’ पर राजधानी से बाहर रहे मुख्यमंत्री और जनता दल (युनाइटेड) के अध्यक्ष नीतीश ने ट्वीट कर सुषमा स्वराज के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हुए लिखा, “मैं सुषमा स्वराज जी के बेहतर स्वास्थ्य एवं उनके जल्द ठीक होने की कामना करता हूं।”

इधर, राजद के अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री लालू प्रसाद ने गुरुवार को ट्वीट कर लिखा, “मेरी शुभकामनाएं सुषमा जी के साथ हैं। उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना और प्रार्थना करता हूं।”

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का इलाज दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में चल रहा है। किडनी बदलने के बाद वह भी अमर सिंह की तरह स्वस्थ हो सकती हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493