नई दिल्ली, 8 नवंबर (आईएएनएस)। कांग्रेस नेता व देश को पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदम्बरम ने रविवार को कहा कि विधानसभा चुनावों में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जीत प्रधानमंत्री मोदी के लिए एक सीख है और उनके पास अपनी गलतियां सुधारने का अब भी मौका है।
चिदम्बरम ने सीएनएन-आईबीएन को कहा, “नीतीश की वापसी मोदी के लिए एक सीख है। उनके पास अब भी अपनी गलतियां सुधारने का मौका है।”
चिदम्बरम ने साथ ही कहा कि अन्य राजनीतिक दल अब समझ चुके हैं कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा ) को उसकी राजनीतिक शैली के कारण आसानी से स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनावों के जरिये हराया जा सकता है।
चिदम्बरम ने कहा, “भाजपा के पास अपार संसाधनों के होते हुए भी नीतीश कुमार ने उन्हें हरा दिया।”
dharmpath.com dharmpath