नीतीश कुमार का प्रगति के लिए देश भर में शराबबंदी का प्रस्ताव

मुंबई, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार देश भर में शराबबंदी को लागू करने का प्रस्ताव दिया है और कहा कि इससे देश तुरंत विकास के रास्ते पर आ जाएगा।

मुंबई, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार देश भर में शराबबंदी को लागू करने का प्रस्ताव दिया है और कहा कि इससे देश तुरंत विकास के रास्ते पर आ जाएगा।

जनता दल यूनाइटेड के अध्यक्ष ने यह बातें महाराष्ट्र की राजनीति में प्रवेश करने के लिए यहां आयोजित पार्टी की रैली में कहा, “शराब को देश भर में बैन करने की जरूरत है। विकास के लिए समूचे देश में शराबबंदी लागू किया जाना चाहिए।”

उन्होंने कहा कि हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई सभी इस मामले में एकमत हैं।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक अप्रैल 2016 को बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू किया था।

उन्होंने कहा कि कई लोग इस पर संदेह जता रहे थे और कह रहे थे कि राजस्व का नुकसान होगा। लेकिन न सिर्फ राजस्व के नुकसान को पूरा कर लिया गया, बल्कि बिहार में सड़क दुर्घटनाओं में भी कमी आई, जिससे कीमती जानों को भी बचाया गया।

अपने विकास एजेंडा के बारे में उन्होंने कहा कि यह ‘न्याय के साथ प्रगति’ और देश के आखिरी आदमी तक विकास के लाभों को पहुंचाने पर आधारित है।

उन्होंने कहा, “बिहार में प्रगति है, लेकिन हम इसका ढिंढोरा नहीं पीटते। इसे लोगों ने एक दूसरे तक खुद पहुंचाया है। लोग अब बदलाव को देख रहे हैं और महसूस कर रहे हैं।”

अपने 45 मिनट के भाषण में उन्होंने महात्मा गांधी, डॉ. भीमराव अंबेडकर और छत्रपति शिवाजी महाराज का उल्लेख किया।

उन्होंने जदयू की विचारधार को समूचे महाराष्ट्र में फैलाने की सलाह दी। इस रैली में बड़ी संख्या में बिहारी समुदाय के लोग शामिल हुए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493