नीतीश कुमार का मप्र दौरा शुक्रवार को

भोपाल, 15 सितंबर (आईएएनएस)। जनता दल (युनाइटेड) के राष्ट्रीय अयक्ष एवं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार 16 सितंबर को एक दिवसीय दौरे पर मध्यप्रदेश आ रहे हैं। वह ग्वालियर में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने के अलावा बड़वानी में चल रहे नर्मदा बचाओ आंदोलन और शराबबंदी अभियान में हिस्सा लेंगे।

जद(यू) के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद यादव ने गुरुवार को एक विज्ञप्ति जारी कर बताया कि पार्टी अध्यक्ष व बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 16 सितंबर को दिल्ली से ग्वालियर पहुंचेंगे। वहां वह स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेकर ग्वालियर से विमान से प्रस्थान कर इंदौर पहुंचेंगे। इसके बाद सड़क मार्ग से बड़वानी जाएंगे और वहां शराबबंदी व नर्मदा बचाओ आंदोलन में भाग लेंगे। उसके बाद सड़क मार्ग से इंदौर पहुंचकर विमान से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493