नीतीश कुमार ने अनशन समाप्त किया

पटना, 15 मार्च (आईएएनएस)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपना 24 घंटे का अनशन रविवार को समाप्त कर दिया। उन्होंने केंद्र सरकार के भूमि अधिग्रहण विधेयक के विरोध में यह अनशन शुरू किया था।

जनता दल(युनाइटेड) के प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि अनशन समाप्त करने से पहले नीतीश कुमार ने कहा कि उनकी सरकार बिहार में इस कानून को लागू नहीं करेगी। यह विधेयक कुछ संशोधनों के साथ लोकसभा में पारित हो गया है।

नीतीश कुमार ने प्रस्तावित विधेयक को काले कानून की संज्ञा दी है, जिससे किसानों का हित प्रभावित होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493