नीतीश ने इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई दी

पटना, 15 फरवरी (आईएएनएस)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पीएसएलवी-सी 37 द्वारा 104 उपग्रहों के सफल प्रक्षेपण पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वैज्ञानिकों को बधाई दी है।

मुख्यमंत्री ने इसे भारत के लिए गर्व की बात बताते हुए कहा, “पीएसएलवी-सी 37 द्वारा 104 उपग्रहों का प्रक्षेपण कर इसरो ने इतिहास रचा है। यह पूरे देश के लिए गर्व की बात है। यह इसरो के वैज्ञानिकों की कड़ी मेहनत का नतीजा है, जिसके लिए वे बधाई के पात्र हैं।”

उल्लेखनीय है कि भारतीय रॉकेट ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान (पीएसएलवी) ने बुधवार सुबह सफलतापूर्वक एक साथ 104 उपग्रहों को लेकर उड़ान भरी। इसमें देश का पृथ्वी अवलोकन उपग्रह काटरेसैट-2 सीरीज भी था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493