पटना, 25 दिसंबर (आईएएनएस)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को उनके 91वें जन्मदिन के अवसर पर उन्हें बधाई दी है।
पटना, 25 दिसंबर (आईएएनएस)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को उनके 91वें जन्मदिन के अवसर पर उन्हें बधाई दी है।
मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर उन्हें बधाई देते हुए उनके लंबे एवं स्वस्थ जीवन की कामना की है।
एक अन्य ट्वीट में नीतीश ने पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी के योगदानों का जिक्र करते हुए लिखा, “वाजपेयी जी एक विविधतापूर्ण देश में सहिष्णुता के शानदार उदाहरण हैं, सार्वजनिक जीवन जीने वाले हर एक व्यक्ति को उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए।”
उल्लेखनीय है कि नीतीश अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में मंत्री थे।
dharmpath.com dharmpath