पटना, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मशहूर फिल्म अभिनेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद खन्ना के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री ने गुरुवार को अपने शोक संदेश में कहा, “विनोद खन्ना एक चर्चित अभिनेता एवं लोकप्रिय सांसद थे। उनके निधन से राजनीतिक एवं फिल्मी जगत को अपूर्णीय क्षति हुई है। 1980 के दशक में वे फिल्म प्रेमियों के दिलों पर छाए रहे। उन्होंने फिल्म अभिनय के साथ राजनीति क्षेत्र में भी लोकप्रियता हासिल की थी।”
नीतीश ने उनके परिजनों एवं प्रशंसकों को दु:ख की इस घड़ी में धैर्य धारण के लिए शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
dharmpath.com dharmpath