नीतीश ने विश्वविद्यालय में नए रोस्टर पर अध्यादेश का स्वागत किया

पटना, 7 मार्च (आईएएनएस)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विश्वविद्यालयों को एक इकाई मानते हुए संकाय सदस्यों की भर्ती के लिए अध्यादेश को केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा मंजूरी दिए जाने का स्वागत किया है।

नीतीश ने विश्वविद्यालयों में 200 प्वाइंट रोस्टर सिस्टम पर अध्यादेश लाने को लेकर केंद्रीय कैबिनेट द्वारा मंजूरी दिए जाने का स्वागत करते हुए इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को धन्यवाद दिया है।

मुख्यमंत्री ने पिछले दिनों 200 प्वाइंट रोस्टर सिस्टम लागू करने को लेकर केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री से दूरभाष पर वार्ता भी की थी।

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने गुरुवार को विश्वविद्यालय को एक इकाई मानते हुए संकाय सदस्यों की भर्ती के लिए अध्यादेश को मंजूरी दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493