नीतीश ने साहित्यकार नामवर के निधन पर शोक जताया

पटना, 20 फरवरी (आईएएनएस)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को हिंदी के प्रसिद्घ साहित्यकार और आलोचक नामवर सिंह के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की है।

पटना, 20 फरवरी (आईएएनएस)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को हिंदी के प्रसिद्घ साहित्यकार और आलोचक नामवर सिंह के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा है, “डॉ़ नामवर सिंह हिन्दी जगत के प्रख्यात साहित्यकार एवं आलोचक थे। उनका ना सिर्फ हिन्दी साहित्य की दुनिया में अहम योगदान था बल्कि शिक्षण के क्षेत्र में भी उनका खासा योगदान था।”

उन्होंने कहा कि डॉ़ नामवर सिंह ने काशी विश्वविद्यालय, सागर विश्वविद्यालय, जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में अध्यापन का कार्य किया था। उनकी लिखी किताबें, समीक्षा, छायावाद और विचारधारा बेहद चर्चित है। उन्हें साहित्य अकादमी सम्मान से भी नवाजा गया था।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके निधन से ना सिर्फ हिन्दी साहित्य बल्कि शिक्षण के क्षेत्र में भी अपूरणीय क्षति हुई है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों एवं प्रशंसकों को दु:ख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493