नीतीश मंत्रिमंडल का विस्तार आज, 16-18 मंत्री ले सकते हैं शपथ

पटना, 29 जुलाई (आईएएनएस)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार को मंत्रिमंडल विस्तार करेंगे। इसे लेकर मुख्यमंत्री आवास में बैठकों का दौर जारी है।

पटना, 29 जुलाई (आईएएनएस)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार को मंत्रिमंडल विस्तार करेंगे। इसे लेकर मुख्यमंत्री आवास में बैठकों का दौर जारी है।

मुख्यमंत्री सचिवालय के एक अधिकारी ने बताया कि नीतीश कुमार शनिवार को मंत्रिमंडल का विस्तार करेंगे। राजभवन में शाम पांच बजे मंत्रिमंडल में शामिल मंत्रियों को राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी द्वारा पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी।

सूत्रों के अनुसार, शनिवार को 16 से 18 मंत्री नीतीश मंत्रिमंडल में शामिल हो सकते हैं। इनमें सरकार में शामिल जनता दल (युनाइटेड) के अलावा, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) और राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) के नेता शामिल होंगे। एक विधायक वाली पार्टी हिंदुतानी अवाम मोर्चा (हम) मंत्रिमंडल में शामिल नहीं होगी।

सूत्रों के मुताबिक भाजपा की तरफ से नंदकिशोर यादव, मंगल पांडेय, प्रेम कुमार तथा जद (यू) कोटे से ललन सिंह, विजेंद्र प्रसाद यादव, जयकुमार सिंह, पी़ क़े शाही और श्रवण कुमार को मंत्री बनना तय माना जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि महागठबंधन में विवाद के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देकर महागठबंधन तोड़ने की घोषणा कर दी थी। इसके अगले दिन नीतीश ने भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के समर्थन से छठी बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। शुक्रवार को बिहार में राजग की नई सरकार ने विधानसभा में बहुमत हासिल किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493