नीतीश, लालू ने रेल दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया

पटना, 20 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने इंदौर-राजेन्द्र नगर एक्सप्रेस के रविवार तड़के कानपुर में पुखरायां के पास दुर्घटनाग्रस्त होने पर शेक व्यक्त किया है।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रेल दुर्घटना पर गहरा शोक करते हुए राज्य के अधिकारियों को उत्तर प्रदेश और रेलवे के अधिकारियों से संपर्क में रहने का आदेश दिया है। इस बीच उन्होंने अधिकारियों की एक टीम को घटनास्थल पर जाने का भी निर्देश दिया है।

नीतीश ने हताहत और घायल यात्रियों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि दुर्घटना में मृतकों और घायलों के परिजनों को बिहार सरकार हरसंभव सहायता करेगी और इस मुश्किल घड़ी में सरकार उनके साथ है।

इधर, पूर्व रेल मंत्री और राजद के अध्यक्ष लालू प्रसाद ने भी दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “हमारी पीड़ित परिजनों के प्रति गहरी संवेदना है।”

इंदौर-पटना एक्सप्रेस के 14 डिब्बे रविवार तड़के कानपुर के पुखरायां स्टेशन के पास पटरी से उतर गए थे। हादसे में अब तक 96 लोगों की मौत हो चुकी है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493