नीमच मंे तीसरे दिन 2 घंटे की छूट के बाद कर्फ्यू जारी

नीमच, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के नीमच जिले के जावद कस्बे में भड़की साम्प्रदायिक हिंसा के बाद लगाया गया कर्फ्यू तीसरे दिन भी जारी है। रविवार को महिलाओं और बच्चों के लिए कर्फ्यू में सुबह दो घंटे की छूट दी गई।

नीमच के जावद कस्बे में शुक्रवार को हनुमान जयंती का जुलूस निकल रहा था, तभी कुछ उपद्रवियों ने पथराव कर दिया था। इसके बाद इस घटनाक्रम ने साम्प्रदायिक हिंसा का रूप ले लिया था।

चाकू, डंडे और पत्थर चले। साथ ही कई घरों, दुकानों व वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया। इस हिंसा में पुलिस जवानों सहित कई लोग घायल हुए थे।

जावद के अनुविभागीय अधिकारी-पुलिस (एसडीओपी) इंद्रजीत सिंह ने रविवार को आईएएनएस को बताया कि सुबह सात से नौ बजे तक महिलाओं और बच्चों के लिए कर्फ्यू मंे छूट दी गई। इस दौरान सभी ने आवश्यक खरीददारी की।

इस दौरान माहौल पूरी तरह शांत रहा और किसी तरह की गड़बड़ी नही हुई। पुलिस की गश्त जारी है।

साम्प्रदायिक िंहंसा के बाद से शुक्रवार की रात से लगाया गया कर्फ्यू जारी है। शनिवार के कर्फ्यू मंे छूट नहीं दी गई थी। यहां सशस्त्र बल तैनात है, गश्ती जारी ह। जावद पूरी तरह पुलिस छावनी बना हुआ और वरिष्ठ अधिकारी डेरा डाले हुए हैं। अब तक 45 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493