नीमच में प्रेम विवाह करने पर बहन की हत्या

नीमच, 12 जून (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के नीमच जिले में दूसरे समाज के युवक से प्रेम विवाह करने से नाराज एक भाई ने अपनी बहन की गला घोंट कर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी पुलिस थाने पहुंच गया।

नीमच, 12 जून (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के नीमच जिले में दूसरे समाज के युवक से प्रेम विवाह करने से नाराज एक भाई ने अपनी बहन की गला घोंट कर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी पुलिस थाने पहुंच गया।

मामला नीमच शहर थाने का है, यहां के सेमली चंद्रावत में कुलदीप सिंह की बहन भगवती (22) बीते दिनों दूसरे समाज के युवक से प्रेम विवाह कर लिया था, इससे उसका पूरा परिवार नाराज था। परिजनों ने भगवती को समझाया मगर वह नहीं मानी। कुलदीप ने शनिवार की रात को भगवती का गला घोंटकर हत्या कर दी।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश सागर ने रविवार को संवाददाताओं को बताया कि आरोपी अपनी बहन की हत्या करने के बाद स्वयं थाने पहुंच गया। आरोपी ने आवेश में आकर बहन की हत्या की है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493