मुंबई, 18 दिसम्बर (आईएएनएस)। अभिनेत्री सोनम कपूर उनकी आगामी फिल्म ‘नीरजा’ के ट्रेलर लांच पर अपने किरदार के बारे में चर्चा करते वक्त भावुक हो गईं।
सोनम इस फिल्म में नीरजा का किरदार निभा रही हैं।
सोनम संवाददाताओं के सवालों का जवाब देते हुए भावुक हो गईं। उन्होंने कहा, “भावनात्मक रूप में चुनौतीपूर्ण चीजें आपको एक इंसान के तौर पर बड़ा करती हैं। अगर कोई आपको सीमा से बाहर कुछ करने के लिए जोर देता है, तो आप और बेहतर रूप में उभरना सीखते हैं। नीरजा भनोट मेरे जीवन में सकारात्मक चीजें लेकर आईं और इससे मैं और भी सशक्त बनी हूं।”
भनोट ने 1986 में कराची से अगवा विमान पान एएम 73 में फंसे 359 लोगों को बचाते हुए अपनी जान दे दी। उन्हें भारत सरकार द्वार मरणोपरांत अशोक चक्र से सम्मानित किया गया।
भनोट के किरदार को निभाने को लेकर सोनम काफी आशंकित थीं, लेकिन उनकी एजेंट और सह-निर्माता शांति सिवाराम ने उन्हें आश्वस्त करते हुए यह किरदार निभाने के लिए मना लिया।
राम माधवानी निर्देशित फिल्म ‘नीरजा’ में दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी भी अहम भूमिका में हैं।
dharmpath.com dharmpath