परिणीति के ट्विटर पर 60 लाख फॉलोअर्स

मुंबई, 18 दिसम्बर (आईएएनएस)। अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा के फॉलोअर्स की संख्या ट्विटर पर 60 लाख हो गई है। अभिनेत्री ने इसके लिए अपने प्रशंसकों व चाहने वालों का आभार व्यक्त किया है।

परिणीति ने शुक्रवार को ट्विटर पर लिखा, “क्या चल रहा है! यह ब्रेक बहुत अच्छा था, लेकिन मैं ज्यादा देर तक तक ट्विटर से दूर नहीं रह सकती.. हाहा। प्यार देने के लिए 60 लाख लोगों को धन्यवाद।”

उन्होंने फिल्म ‘लेडिस वर्सेस रिकी बहल'(2011) से अपने करियर की शुरुआत की। वहीं सोशल मीडिया के जरिए वह अपने प्रशंसकों और शुभचिंतकों के साथ जुड़ी रहती हैं।

परिणीति की पिछली फिल्म शाद अली निर्देशित ‘किल दिल'(2014) थी। इसमें गोविंदा, रणवीर सिंह, अली जफर भी प्रमुख भूमिका में नजर आए।

वर्तमान में अभिनेत्री के पास कोई फिल्म नहीं है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493