नीरज काबी, दर्शन कुमार संग शूटिंग को बेताब अमित

मुंबई, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेता अमित साध का कहना है कि वह वर्ष 2016 के उड़ी आतंकवादी हमले पर आधारित सिरीज ‘इंडिया स्ट्राइक्स -10 डेज’ के लिए नीरज काबी, दर्शन कुमार, विक्रम गोखले और मधुरिमा तुली के साथ शूटिंग शुरू करने के लिए बेताब हैं।

अमित ने सोमवार को सभी कलाकारों का स्वागत करते हुए ट्वीट किया, “‘इंडिया स्ट्राइक्स 10-डेज’ पर मेरे सभी सह-कलाकारों का गर्मजोशी से स्वागत है। मैं बस आपके साथ अपने दृश्यों की शूटिंग का इंतजार नहीं कर सकता। इस श्रृंखला में इन अद्भुत लोगों के साथ काम का मौका मिलना सौभाग्य की बात है। दर्शन कुमार, मधुरिमा तुली, नीरज काबी, आरिफ जकरिया और विक्रम गोखले।”

शिव अरूर और राहुल सिंह की किताब ‘इंडियाज मोस्ट फियरलेस : ट्रू स्टोरीज ऑफ मॉर्डन मिलिटरी हीरोज’ पर आधारित श्रृंखला में अमित मेजर टेंगो की भूमिका में हैं।

इसकी शूटिंग मुंबई और कश्मीर में होगी।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493