‘नीर नारी नदी सम्मेलन’ 22-23 सितम्बर को

नई दिल्ली, 19 सितंबर (आईएएनएस)। पर्यावरण और पानी की चिंता को लेकर जल जन जोड़ो अभियान की तरफ से दो दिवसीय सम्मेलन का आयोजन यहां गुरुवार से किया गया है। अभियान की ओर से जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई है।

अभियान के संयोजक संजय सिंह ने जारी बयान में कहा है कि 22-23 सितम्बर को आयोजित नीर नारी नदी सम्मेलन में जल पुरुष राजेन्द्र सिंह के अलावा देश भर के नदी एवं जल संरक्षण पर कार्य करने वाले विशेषज्ञ एवं सामाजिक कार्यकर्ता एवं सरकारी अधिकारी एवं भारत सरकार के मंत्रीगण हिस्सा लेंगे। सम्मेलन का उद्घाटन केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर करेंगे।

सिंह ने कहा है कि सम्मेलन में देश भर से 450 से अधिक प्रतिनिधियों के भाग लेने की संभावना है।

बयान में कहा गया है, “जलवायु परिवर्तन का प्रभाव लगातार बढ़ता जा रहा है। सूखा-बाढ़ का प्रभाव देश के अधिकांश हिस्सों में दिखाई दे रहा है। इस वर्ष अच्छे मानसून के बाद भी देश के कई हिस्से सूखे से प्रभावित हैं। सितम्बर माह में बारिश नहीं हुई है, जिसके कारण धान की फसल प्रभावित हो रही है। नदियों में लगातार सिल्ट जमाव के कारण साधारण-सी बरसात में बाढ़ जैसे हालात बन रहे हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493