नेटएप, एनवीडिया ने नए एआई-आधारित आर्किटेक्चर से परदा हटाया

नई दिल्ली, 2 अगस्त (आईएएनएस)। डेटा स्टोरेज और प्रबंधन कंपनी नेटएप ने गुरुवार को एक नए कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) आधारित आर्किटेक्टचर की घोषणा की, जिसो अमेरिकी चिप डिजायनर एनवीडिया सोल्यूशंस से संचालित होगी।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि नेटएप का ‘ऑनटैप एआई’ एक प्रमाणित आर्किटेक्टचर है, जो एनवीडिया डीजीएक्स सुपरकंप्यूटर्स और नेटएप के ‘एएफएफ ए800’ क्लाउड संचालित ऑल-फ्लैश स्टोरेज से संचलित है। यह एआई की मदद से ग्राहकों को असली व्यवसायिक प्रभाव प्राप्त करने में मदद करता है।

नेटएप के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (ऑनटैप) ऑक्टावियन तानासे ने कहा, “नेटएप का क्लाउड से जुड़े डेटा समाधान के साथ एनवीडिया ‘डीजीएक्स’ मिलकर एआई के लिए डेटा परिवेश निर्मित करते हैं। यह ग्राहकों नियंत्रण, पहुंच और प्रदर्शन प्रदान करता है।”

कई संगठन नए एआई प्लेटफार्म, टूल्स और अभ्यासों को अपना रहे हैं, लेकिन ज्यादातर का उनके वितरित डेटा स्टोर्स पर पर्याप्त नियंत्रण नहीं है।

‘नेटएप डेटा फैब्रिक’ का लाभ उठाकर, ‘ओएनटीएपी एआई’ प्रदर्शन की बाधाओं को हटा देता है और कई स्रोतों और डेटा प्रारूपों के डेटा तक सुरक्षित, गैर-विघटनकारी पहुंच को सक्षम बनाता है।

एनवीडिया के डीप लर्निग सिस्टम्स के उपाध्यक्ष और महाप्रबंधक जिम मैकह्यूग ने कहा, “एनवीडिया ‘डीजीएक्स’ और नेटएप ऑल-फ्लैश ऐरेज का संयोजन आज के एआई तैनाती की संरचनात्मक चुनौतियों को पूरा करता है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493