मराठा प्रदर्शन हिंसा से जुड़े 3 आरोपी गोवा में गिरफ्तार

पणजी, 2 अगस्त (आईएएनएस)। गोवा पुलिस ने गुरुवार को कथित तौर पर मराठा आरक्षण हड़ताल से जुड़े अपराधों में शामिल होने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया। इन्हें गोवा में तटवर्ती गांव कलांगुटे के एक होटल से गिरफ्तार किया गया।

यह तीनों महाराष्ट्र से फरार थे और नवी मुंबई पुलिस कथित तौर पर बीते सप्ताह की शुरुआत में मराठा आरक्षण मोर्चा से जुड़े अपराधों में शामिल होने को लेकर इनकी तलाश में थी।

कलांगुटे पुलिस थाने के पुलिस निरीक्षक जिवडा दलवी ने कहा कि तीनों आरोपी भूषण भगवान अगस्कर, आशीष काले व चंद्रशेखर विश्वनाथ पाटील कोपरखैराने, नवी मुंबई के निवासी हैं। पुलिस को इनकी हड़ताल के दौरान नागरिकों पर हमले करने के मामले में तलाश थी। यह हड़ताल 25 जुलाई को मराठा समुदाय के नेताओं बुलाई थी।

दलवी ने कहा, “तीनों के खिलाफ नवी मुंबई के कोपारखैराने पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 149, 326, 302, 143, 147,148 के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई है।”

दलवी ने कहा कि इन तीनों की गिरफ्तारी के लिए नवी मुंबई अपराध शाखा के अधिकारियों ने आग्रह किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493