नई दिल्ली, 30 अगस्त (आईएएनएस)। तीन बार खुली बहस और चर्चा के बाद भारतीय दूरसंचार नियामक का मानना है कि वह नेट निरपेक्षता पर अपनी सिफारिशें सरकार को एक महीने के भीतर प्रस्तुत कर देगा।
भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) के अध्यक्ष आर.एस. शर्मा ने यहां बुधवार को खुली चर्चा के बाद संवाददाताओं से कहा, “मेरा मानना है कि आज की चर्चा बहुत उपयोगी थी। यह श्रृंखला की तीसरी चर्चा रही, जिसमें नेट निरपेक्षता पर चर्चा की गई।”
उन्होंने कहा, “ट्राई को सरकार को उचित सिफारिशों का प्रस्ताव देने में सक्षम होना चाहिए। उन्होंने नेट निरपेक्षता के मुद्दे पर सुझाव मांगा है.. इसमें एक महीने से ज्यादा नहीं लगना चाहिए। हमारे पास काफी विचार व सामग्री है। इसमें एक महीने से ज्यादा समय नहीं लगना चाहिए।”
उद्योग के हितधारकों सहित निगरानी तंत्र ने नेट निरपेक्षता की बारीकियों पर तीन घंटे तक चर्चा की।
उन्होंने कहा कि ट्राई सभी अंतर्राष्ट्रीय अनुभवों को देखती है, लेकिन ज्यादा महत्वपूर्ण है कि यह पूरी अवधारणा भारतीय संदर्भ में निर्देशित होनी चाहिए।
उन्होंने कहा, “हम अब नेट निरपेक्षता के सिद्धांतों को तय करने जा रहे हैं।”
dharmpath.com dharmpath