नेतन्याहू ने ईरान पर ‘सबसे कड़े’ प्रतिबंध लगाने के लिए ट्रंप को सराहा

जेरूसलम, 6 नवंबर (आईएएनएस)। इजरायल के राष्ट्रपति बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान पर दोबारा कड़े प्रतिबंध लगाने के अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फैसले की सरहाना की।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के कार्यकाल के दौरान ईरान और वैश्विक शक्तियों के बीच 2015 के परमाणु समझौते के तहत हटाए गए सभी प्रतिबंधों को अमेरिका द्वारा दोबारा बहाल करने के फैसले के बाद नेतन्याहू ने सोमवार को यह बयान दिया।

प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा जारी बयान के मुताबिक, नेतन्याहू ने इजरायल की संसद में इस कदम की सराहना करते हुए इसे ऐतिहासिक दिन करार दिया।

नेतन्याहू लंबे समय से ईरान परमाणु समझौते के आलोचक रहे हैं।

उन्होंने ईरान पर दोबारा अब तक के सबसे कड़े प्रतिबंध लगाने के लिए ट्रंप का आभार जताया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493