भोपाल, 6 नवंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित अन्य स्थानों पर बीते 24 घंटों में तापमान में गिरावट से ठंडक बढ़ी है।
राज्य में रातें और सुबह ठंडी होने लगी हैं। तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। मंगलवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 17.6 डिग्री, ग्वालियर का 13.2 डिग्री और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
वहीं सोवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 32.1 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 32 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 29.4 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 32.1 डिग्री सेल्सियस रहा।
dharmpath.com dharmpath