नेताजी के पौत्र चंद्र कुमार बोस भाजपा में शामिल

हावड़ा, 25 जनवरी (आईएएनएस)। नेताजी सुभाष चंद्र बोस के पौत्र चंद्र कुमार बोस भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए हैं।

चंद्र कुमार बोस, नेताजी सुभाष चंद्र बोस के बड़े भाई शरत चंद्र बोस के पौत्र हैं। उन्होंने पार्टी अध्यक्ष अमित शाह की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

शाह ने यहां एक जनसभा में ‘भारत माता की जय’ के उद्घोष के बीच बोस को भाजपा का झंडा थमाया।

55 वर्षीय चंद्र बोस अमिय नाथ बोस के बेटे हैं और वह ‘द ओपन प्लेटफॉर्म फॉर नेताजी’ नामक मंच के संयोजक हैं।

इस मंच से नेताजी के परिजन और इतिहासकार जुड़े हुए हैं। यह मंच नेताजी से जुड़ी फाइलों को सार्वजनिक करने को लेकर दशकों से अभियान चला रहा है।

बोस ने लंदन के हेंडन कॉलेज से अर्थशास्त्र की शिक्षा हासिल की है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493