नेता प्रतिपक्ष ने लौटा दी सरकारी गाड़ी

635417406700146071ts_singhरायपुरछत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव ने सरकारी गाड़ी विधानसभा सचिवालय को लौटा दी है। विधानसभा सचिवालय की ओर से उन्हें सफारी गाड़ी उपलब्ध कराई गई थी। छह साल पुरानी यह गाड़ी चार लाख किमी से अधिक चल चुकी थी।  

गाड़ी की खराब व चिंताजनक स्थिति को देखते हुए नेता प्रतिपक्ष ने यह गाड़ी लौटाई है। उन्होंने प्रदेशभर में दौरे व सुरक्षा के लिहाज से नई इनोवा गाड़ी की मांग की थी।

खबर है कि विधानसभा सचिवालय ने उन्हें दूसरी सफारी गाड़ी उपलब्ध करा दी है। हालांकि सिंहदेव फिलहाल अपने निजी वाहन का उपयोग कर रहे हैं।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493