शिवसेना सांसदों पर महाराष्ट्र सदन में रोजेदार को जबरन रोटी खिलाने का आरोप

635417174108402742shiv-sena_295x200_81406100255नई दिल्लीशिवसेना के सांसदों पर आरोप लगा है कि उन्होंने एक मुसलमान केटरर का रोजा जबरन तुड़वा दिया है। सांसदों ने यह काम उन्हें मराठी खाना नहीं खिलाने पर किया। यह घटना महाराष्ट्र सदन की है जहां शिवसेना के 11 सांसद सिर्फ इसलिए भड़क गए क्योंकि उन्हें मराठी खाना नहीं मिला।

आरोप है कि इसके बाद सांसदों ने सुपरवाइजर को बुलाया और उसको रोटी खाने को मजबूर किया। इस घटना के बाद नाराज आईआरसीटीसी के कर्मचारियों ने काम करना बंद कर दिया। आईआरसीटीसी ने इसके बाद महाराष्ट्र के रेजीडेंट कमिश्नर को शिकायती चिट्ठी भी लिखी, हम आपको बता दें कि महाराष्ट्र सदन में कैटरिंग की जिम्मेदारी आईआरसीटीसी के जिम्मे है।

मामला सामने आने के बाद शिवसेना नेता संजय राउत ने आरोपों को गलत करार दिया है। उनका कहना है कि महाराष्ट्र सदन में जारी घपलों पर पर्दा डालने के लिए शिवसेना सांसदों पर झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र सदन में व्यवस्था खराब है। खाने-पीने की व्यवस्था नहीं है बाथरूम नहीं है।

लोकसभा में हंगामा शिवसेना सांसदों का ये मामला लोकसभा में भी उठा। एआईडीएमके के सांसदों ने हंगामा किया। लोकसभा स्पीकर ने शून्यकाल में इस मुद्दे पर चर्चा करने के लिए कहा।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493