‘नेने राजू..’ के टीजर में निर्दयी राजनेता के रूप में नजर आए राणा

चेन्नई, 6 जून (आईएएनएस)। भारतीय फिल्म जगत की सबसे बड़ी हिट साबित हुई ‘बाहुबली.’ के चर्चित अभिनेता राणा दग्गुबाती मंगलवार को जारी हुए अपने आगामी तेलुगू फिल्म ‘नेने राजू नेने मंत्री’ के टीजर में एक क्रूर राजनेता के चरित्र में दिखाई दिए।

40 सेकेंड के टीजर में राणा हाथों में हथकड़ी बांधे अपराधी के रूप में दिखे।

अगले दृश्य में वह लुंगी पहने धूम्रपान करते यह संवाद अदा करते नजर आए, “मुझे कब मरना है, इसका फैसला मैं खुद करूंगा। तुम्हारी मौत का भी फैसला मैं ही करूंगा। मेरे जीवन में, मैं ही राजा हूं और मैं ही मंत्री।”

दक्षिण भारत में बेहद लोकप्रिय राणा ने फिल्म का टीजर अपने दिवंगत दादा डी. रामानायडू को समर्पित किया है।

तेजा द्वारा निर्देशित फिल्म में राणा एक राजनीतिक की भूमिका में हैं।

फिल्म में काजल अग्रवाल, कैथरीन ट्रेसा, आशुतोष राणा और नवदीप जैसे सितारे प्रमुख भूमिका में हैं।

सुरेश बाबू द्वारा निर्मित फिल्म तमिल, हिंदी और मलयालम में एकसाथ रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493