जनरल राजेंद्र छेत्री को 3 फरवरी को राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में ‘ऑनरेरी जनरल’ के खिताब से सम्मानित किया गया था।
नेपाल के थल सेनाध्यक्ष के लखनऊ पहुंचने पर मध्य कमान के सेनाध्यक्ष ल. जनरल बलवंत सिंह नेगी ने उनसे व्यावसायिक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।
इस दौरान नेपाल के थल सेनाध्यक्ष एवं सैन्य प्रतिनिधिमंडल ने 11वीं गोरखा राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर का भी दौरा किया और सैनिकों को दिए जा रहे सैन्य प्रशिक्षण को देखा।
जनरल छेत्री ने 11जीआरआसी के प्रशिक्षण केंद्र द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे प्रशिक्षण संसाधनों का भी अवलोकन किया। इस दौरान 11जीआरआसी द्वारा जनरल छेत्री तथा सैन्य प्रतिनिधिमंडल को ऑपरेशनल प्रशिक्षण पर आधारित एक कार्यक्रम भी दिखाया गया।
dharmpath.com dharmpath