काठमांडू, 9 फरवरी (आईएएनएस)। नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री एवं राजनीतिक दल नेपाली कांग्रेस के अध्यक्ष सुशील कोइराला का सोमवार देर रात निधन हो गया। उन्हें निमोनिया हुआ था। उनके निजी सचिव अतुल कोइराला ने ‘काठमांडू पोस्ट’ को बताया कि उन्होंने सोमवार देर रात 12.50 बजे अंतिम सांस ली।
पूर्व प्रधानमंत्री अर्से से फेफड़ों से संबंधित बीमारी से जूझ रहे थे।
वह सोमवार को दिन में औपचारिक आयोजनों में भी शामिल नहीं हो पाए थे।
महासचिव प्रकाश मान सिंह ने कहा कि कोइराला के निधन के मद्देनजर नेपाली कांग्रेस ने अपनी चुनावी प्रक्रिया स्थगित कर दी है।
dharmpath.com dharmpath