नेपाल के प्रधानमंत्री चीन के दौरे पर जाएंगे

सूचना मंत्री शेरधन राय ने कहा कि मंत्रीपरिषद की बैठक ने इस यात्रा के संबंध में सोमवार शाम औपचारिक फैसला लिया गया।

11 अक्टूबर को प्रधानमंत्री बनने के बाद ओली का यह दूसरा विदेशी दौरा है। उन्होंने 19 से 24 फरवरी तक भारत के दौरा किया था।

नेपाल के विदेशी मामलों के मंत्रालय के अधिकारियों ने कहा कि चीन में ओली के दौरे की तैयारियां चल रही हैं लेकिन अभी तारीख तय नहीं की गई है।

ओली के विदेशी संबंधों के विशेषज्ञ गोपाल खनाल ने कहा, “प्रधानमंत्री 22 से 25 मार्च तक चीन में होने वाले बोआ फोरम के सालाना सम्मेलन में शिरकत करेंगे।”

उन्होंने कहा, “इस बात की पुष्टि हो चुकी है कि प्रधानमंत्री चीन के आधिकारिक दौरे पर जाएंगे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493