नेपाल के विशेषज्ञों की चीनी रेलवे का विस्तार करने की मांग

रविवार ओर काठमांडू ब्यूरो की ओर से ‘नेपाल्स रेलवे ड्रीम’ नाम से आयोजित एक पारस्परिक बातचीत में नेपाल के पूर्व मुख्य सचिव लीला मणि पौदेल ने चिंगहई-तिब्बत रेलवे को नेपाल तक ले जाने की मांग की।

पौदेल ने कहा, “चिंगहई-तिब्बत रेलवे अब शिगात्से पहुंच चुका है। इसका 2020 तक गिरोन्ग प्रदेश तक विस्तार किया जाना है, जैसा कि पिछले साल चीन की सरकार ने घोषणा की थी। रेलवे का काठमांडू तक विस्तार किया जाना चाहिए।”

उन्होंने कहा, “नेपाल को चीन-नेपाल सीमा पर रेलवे सहित अन्य मूलढांचा परियोजनाओं के विकास के लिए चीन की मदद लेनी चाहिए। इसे शीर्ष प्राथमिकता के रूप में लेना चाहिए, क्योंकि इसका आर्थिक विकास में एक दीर्घकालिक महत्व होगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493