हाजार्ड बोले, चेल्सी नहीं चाहता कि टॉटेनहम जीते ईपीएल

लंदन, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। इंग्लिश प्रीमियर लीग क्लब चेल्सी के प्लेमेकर इडेन हाजार्ड ने कहा है कि वह चाहते हैं कि लीसेस्टर सिटी ही ईपीएल खिताब जीते। हाजार्ड के मुताबिक उनका क्लब कभी नहीं चाहेगा कि टॉटेनहम हाट्सपर यह खिताब जीते और इसी कारण अगले मुकाबले में वह टॉटेनहम को रोकने का भरपूर प्रयास करेगा।

लीसेस्टर अभी ईपीएल तालिका में टॉटेनहम की तुलना में पांच अंक आगे है। वह शीर्ष पर बना हुआ है जबकि ईपीएल में अभी चार दौर के मुकाबले और खेले जाने हैं।

हाजार्ड ने कहा, “हम नहीं चाहते कि टॉटेनहम ईपीएल खिताब जीते। हमारे प्रशंसक और खिलाड़ी भी यही चाहते हैं लेकिन फुटबाल में कुछ भी हो सकता है। हम मानते हैं कि इस सत्र में लीसेस्टर ही खिताब तक पहुंचेगा क्योंकि वह जीत का हकदार है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493