काठमांडू, 27 मार्च (आईएएनएस)। नेपाल के सेना प्रमुख जनरल राजेंद्र छेत्री रविवार को एक हफ्ते के चीन दौरे पर रवाना हो गए। जबकि प्रधानमंत्री के. पी. शर्मा ओली इस पड़ोसी देश के आधिकारिक दौरे से रविवार को ही लौटे हैं।
काठमांडू, 27 मार्च (आईएएनएस)। नेपाल के सेना प्रमुख जनरल राजेंद्र छेत्री रविवार को एक हफ्ते के चीन दौरे पर रवाना हो गए। जबकि प्रधानमंत्री के. पी. शर्मा ओली इस पड़ोसी देश के आधिकारिक दौरे से रविवार को ही लौटे हैं।
पिछले साल छेत्री जब सेना प्रमुख नियुक्त हुए, उसके बाद से उनका यह दूसरा विदेश दौरा है।
इस दौरे का एक मकसद नेपाल का चीन से सैन्य संबंध मजबूत करना है।
नेपाली सेना ने एक बयान में कहा है कि चीन नेपाल की सेना के लिए सैन्य प्रशिक्षण के निर्धारित समय को बढ़ाएगा।
नेपाल के सेना प्रमुख जनरल राजेंद्र छेत्री का नेपाल दौरा उनके भारत दौरे के ठीक दो माह बाद शुरू हो रहा है। तब भारत में उन्हें भारतीय सेना के जनरल का मानद रैंक प्रदान किया गया था।
नेपाली सेना के प्रवक्ता तारा बहादुर कार्की के अनुसार, इस दौरे का उद्देश्य शुद्ध रूप से दोनों देशों के रक्षा बलों के रिश्ते मजबूत करना है। कोई दीर्घकालिक करार नहीं होने जा रहा।
नेपाल में सदियों से चली आ रही राजशाही खत्म होने के बाद चीन नेपाल में राजनीतिक स्थायित्व चाहता है ताकि अपने छोटे पड़ोसी के साथ रिश्ते को बरकरार रख सके।
दोनों देशों के बीच वर्ष 2013 की जुलाई में सैन्य सहयोग का करार हुआ था। तब से अब तक नेपाली सेना को चीन से सैन्य एवं चिकित्सा सहायता के रूप में 82 करोड़ 10 लाख रुपये के सामान सहायता के रूप में मिल चुके हैं।
dharmpath.com dharmpath