लागोस, 27 मार्च (आईएएनएस)। नाइजीरिया में निर्दोष लोगों का संहार, अपहरण और अन्य आपराधिक अत्याचार जल्द ही इतिहास की बात हो जाएगी। नाइजीरिया के राष्ट्रपति मुहम्मदु बुहारी ने ऐसा करने का संकल्प लिया है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, इस दक्षिण अफ्रीकी देश के राष्ट्रपति ने ईस्टर संदेश में यह संकल्प लिया।
उन्होंने कहा कि उनका प्रशासन राष्ट्र की प्रगति को बाधित करने वाले टकरावों और संकटों को समाप्त करके पूरे देश में शांति-सुरक्षा हासिल करने के लिए प्रतिबद्ध है।
उन्होंने कहा कि देश के सुरक्षा तंत्र को पहले से ही दुरुस्त करके आतंकवाद व अन्य आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ जंग जीतने के लिए शक्तिशाली बनाया जा रहा है।
राष्ट्रपति ने कहा कि हाल के वर्षो में कुछ ऐसी दुर्भाग्यपूर्ण घटनाएं घटी हैं, जिनमें आपराधिक, राजनीतिक, नस्ली और धार्मिक हिंसा में पुरुषों, महिलाओं और बच्चों का खून निर्दयापूर्वक बहाया गया, जो लज्जाजनक एवं अस्वीकार्य हैं।
dharmpath.com dharmpath