स्टिंग में नाम आने से सौगत रॉय शर्मसार

कोलकाता, 27 मार्च (आईएएनएस)। तृणमूल नेता और सांसद सौगत रॉय ने स्वीकार किया है कि कथित रिश्वत कांड में उनका नाम जुड़ने से वह शर्मनिंदगी महसूस कर रहे हैं। रॉय के बयान से पश्चिम बंगाल में सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस के लिए और भी अपमानजनक स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

हालांकि उन्होंने वेबसाइट नारद न्यूज द्वारा किए गए स्टिंग ऑपरेशन को साजिश करार दिया।

स्टिंग में तृणमूल के कई नेताओं को रिश्वत लेते दिखाया गया है, जिनमें कुछ पूर्व केंद्रीय मंत्री, वर्तमान सांसद और राज्य के मंत्री शामिल हैं।

रॉय ने रविवार को उत्तर 24 परगना जिले के खरदाहा में एक आम सभा को संबोधित करते हुए कहा, “नारद न्यूज के स्टिंग ऑपरेशन 2016 से मैं बहुत दुखी हूं। स्टिंग में मेरा नाम आने से मैं शर्मनिंदगी महसूस करता हूं।”

राज्य के वित्तमंत्री अमित मित्रा के लिए चुनाव प्रचार करने के दौरान रॉय ने कहा, “मेरा उत्तर सरल है। मामला अदालत में लंबित है और जांच के बाद ही वह फैसला सुनाएगी।”

लेकिन उन्होंने तुरंत साजिश का जिक्र करते हुए विपक्ष पर दोष मढ़ दिया।

रॉय ने आगे कहा, “यह राजनीतिक साजिश है। देश में कोई भी पार्टी चाहे वह भाजपा, कांग्रेस या फिर माकपा क्यों न हो, तृणमूल कांग्रेस के विकास को पचा नहीं पा रही है।”

वरिष्ठ तृणमूल नेता की यह टिप्पणी पार्टी के सांसद और पूर्व रेल मंत्री दिनेश त्रिवेदी के बयान के एक दिन बाद आई है, जिसमें त्रिवेदी ने इस मामले को जिस तरह से तृणमूल नेतृत्व ने संभाला उसे सही नहीं ठहराया था।

त्रिवेदी ने गत शुक्रवार को नई दिल्ली में एक उद्योग चैंबर की ओर से आयोजित पैनल चर्चा में कहा था कि अगर वह तृणमूल कांग्रेस के प्रमुख होते तो जिन लोगों को स्टिंग के वीडियो में दिखाया गया है, उन्हें तब तक घर बैठने को कहता जब तक वे पाक साफ नहीं घोषित हो जाते।

त्रिवेदी के बयान से अपने को अलग करते हुए तृणमूल कांग्रेस ने उनसे स्पष्टीकरण मांगा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493