नेपाल को अमेरिका से 10 लाख डॉलर आपात सहायता

नई दिल्ली, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। नेपाल में आए विनाशकारी भूकंप के बाद अमेरिका ने रविवार को कहा कि वह मदद मुहैया कराने के लिए नेपाल सरकार के साथ काम कर रहा है। काठमांडू स्थित अमेरिकी राजदूत ने 10 लाख डॉलर की आपात सहायता की घोषणा की है।

नई दिल्ली स्थित अमेरिकी दूतावास ने अपने एक बयान में कहा कि अमेरिका नेपाल के सभी भूकंप प्रभावितों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करता है।

बयान में कहा गया है, “अमेरिका इस कठिन समय में नेपाल के लोगों और उस क्षेत्र के साथ खड़ा है।”

नेपाल में अमेरिकी राजदूत पीटर बोड ने आपात सहायता के लिए शुरुआती 10 लाख डॉलर जारी करने के लिए आपदा घोषणापत्र जारी किया। यूएस एजेंसी फॉर इंटरनेशनल डेवलपमेंट आपदा विशेषज्ञों के साथ काम करने के लिए और स्थिति का मूल्यांकन करने में सहायता करने के लिए आपदा सहायता कार्रवाई बल तैनात करने और शहरी खोज और बचाव दल को सक्रिय करने की तैयारी कर रहा है।

बयान में कहा गया है कि अमेरिकी सेना के चिकित्सक भी काठमांडू में मौजूद हैं। वे नेपाली सेना के साथ मिलकर उन्हें सहायता करने के तरीकों पर बात करेंगे। साथ ही अमेरिका नेपाल सरकार को सहायता जारी रखेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493