नेपाल को आपूर्ति की बाधाएं दूर की जाए : बान

संयुक्त राष्ट्र, 11 नवंबर (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने नेपाल में जरूरी सामान की आपूर्ति पर अवरोध हटाने को कहा है।

बान के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने मंगलवार को संवाददाताओं से कहा, “महासचिव नेपाल के मुक्त पारगमन के अधिकार को रेखांकित करते हैं और सभी ओर से बिना देरी के अवरोध हटाने की मांग करते हैं।”

दुजारिक ने कहा, “महासचिव निश्चित तौर पर नेपाल-भारत सीमा पर आवश्यक चीजों की आपूर्ति पर अवरोध के प्रति अपनी चिंता दोहराते हैं।”

भूकंप के कारण उत्पन्न हुई समस्याओं और नजदीक आते सर्दी के मौसम को देखते हुए महासचिव ने इसकी तात्कालिता पर जोर दिया।

उन्होंने कहा, “ईंधन आपूर्ति में भीषण कमी के कारण नेपाल के भूकंप प्रभावित गांवों में सुनियोजित वितरण में बाधा जारी है। मानवीय संगठनों को ऊंचे इलाकों में अभियान चलाने और खाद्य सामग्री, गर्म कपड़े और आश्रय सामग्री प्रदान करने के लिए तात्कालिक तौर पर ईंधन की जरूरत है। भीषण सर्दी के कारण शीघ्र ही इन इलाकों का अन्य जगहों से संपर्क टूट जाएगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493